•मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई• महानगर मुंबई की उपनगरीय हार्बर लाइन रेल यात्रा में ज्वलनशील रसायनों के विस्फोट होने से शुक्रवार सुबह को तीन यात्री घायल हो गए। माहिम से किंग्स सर्कल के बीच का मामला था। घायल यात्रियों को इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया हैं। घायलों में मोहम्मद फारूकी था, जो ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहा था । उपनगरीय ट्रेन में शुक्रवार सुबह 9 बजे पनवेल के लिए रवाना हुई थी । 19 साल का मोहम्मद फारूकी माहिम स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था । उसके पास एक प्लास्टिक की थैली में ज्वलनशील एक रसायन था। केमिकल युक्त बैग ट्रेन के दरवाजे से टकराई थी । उसी दौरान बैग से गैस निकलने लगी। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने मोहम्मद से बैग फेंकने को कहा था ,लेकिन मोहम्मद ने इसे नजरअंदाज कर दिया था । फिर, सुबह 9.30 बजे, जब उपनगरीय ट्रेन माहिम से किंग्स सर्कल के लिए आई, तो रसायन की बेग में एक छोटा विस्फोट हुआ था । विस्फोट के कारण यात्रियों पर रसायन उड़ा था। घटना में शिवसागर पाठक...