मुंबई की उपनगर की ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ से हुआ विस्फोट , तीन घायल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


                    •मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई•


महानगर मुंबई की उपनगरीय हार्बर लाइन रेल यात्रा में ज्वलनशील रसायनों के विस्फोट होने से शुक्रवार सुबह को तीन यात्री घायल हो गए। माहिम से किंग्स सर्कल के बीच का मामला था। घायल यात्रियों को इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया हैं। घायलों में मोहम्मद फारूकी था, जो ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहा था ।

उपनगरीय ट्रेन में शुक्रवार सुबह 9 बजे पनवेल के लिए रवाना हुई थी । 19 साल का मोहम्मद फारूकी माहिम स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था । उसके पास एक प्लास्टिक की थैली में ज्वलनशील एक रसायन था।

केमिकल युक्त बैग ट्रेन के दरवाजे से टकराई थी । उसी दौरान बैग से गैस निकलने लगी। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने मोहम्मद से बैग फेंकने को कहा था ,लेकिन मोहम्मद ने इसे नजरअंदाज कर दिया था । फिर, सुबह 9.30 बजे, जब उपनगरीय ट्रेन माहिम से किंग्स सर्कल के लिए आई, तो रसायन की बेग में एक छोटा विस्फोट हुआ था ।

विस्फोट के कारण यात्रियों पर रसायन उड़ा था। घटना में शिवसागर पाठक  और शिवा द्विवेदी  नामक यात्री घायल हो गए थे।  दौरान दूसरे यात्रियों ने आपातकालीन जंजीर खींच दी थी और तुरंत रेलवे सुरक्षा दल को सूचित किया था ।

किंग्स सर्कल स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद तीनों को सायन अस्पताल भी ले जाया गया। इनमें से पाठक का चेहरा और आंख जल गई है।

द्विवेदी को मामूली चोटें आई हैं। केमिकल ले जा रहे फारूकी गंभीर रूप से घायल हो गया है । केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, केके, ने बताया कि ट्रेन हुए इस हादसे के लिए अपराध दर्ज किया जायेगा ।

ट्रेन यात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर तीन साल की जेल और रु. जूर्माना हैं । घटना के बाद, सभी सुरक्षा अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे ज्वलनशील सामग्री ले जाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करें।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Breaking News MCP•From √• Metro City Post• के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई