सुधा साहित्यिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रजनी साहू और सचिव गायत्री साहू की अगुआई में काव्य हुई गोष्ठी संपन्न /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

                   Photo by Agency


                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



शरदपूर्णिमा के पावन अवसर पर नालासोपारा पश्चिम के छेड़ा नगर स्थित हेरंब रिद्धि बिल्डिंग में काव्यगोष्ठी और साहित्यिक विचार विमर्श का आयोजन सुधा साहित्यिक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुधा साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष रजनी साहू के सहयोग से हुआ तथा कार्यक्रम का संयोजन गायत्री साहू तथा संतोष साहू ने किया। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार वर्मा, विशेष अतिथि प्रमोद कुमार तन्हा और वक्ता- हौंसिला प्रसाद अन्वेषी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोलानाथ तिवारी मूर्धन्य (काव्यसृजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने किया।


इस कार्यक्रम में पंडित शिवप्रकाश जौनपुरी (काव्यसृजन के संचालक) का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

शिवसेना उम्मीदवार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती स्वीकृति शर्मा व महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष कंचन झा कार्यक्रम में उपस्थित हुई साथ ही कई साहित्यकार और कवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया जिनमें रमेश श्रीवास्तव, श्रीमती इंदु मिश्रा, डॉ. वर्षा सिंह, श्रीमती सुमन तिवारी, श्रीमती शालू मिश्रा, अरुण दुबे, जवाहरलाल निर्झर, विनय शर्मा, राजेश अल्हड़ असरदार, शिवकुमार वर्मा, विनय शर्मा, प्रमोद कर्ष, अभय चौरसिया, संदीप प्रजापति, रितेश गौड़, श्रीनाथ शर्मा सहित गजल गायिका मीना के सिंह का नाम प्रमुख है। उसी अवसर पर श्रोताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। कार्यक्रम में शरद ऋतु, महिला जागृति, प्रकृति, ज्वलंत सामाजिक समस्याओं और राष्ट्रभक्ति पर काव्य पाठ किया गया। काव्य की मधुरता में सभी कविगण और श्रोतागण मंत्र मुग्ध और हर्षित हुए। काव्यगोष्ठी कार्यक्रम सफलता पूर्वक संम्पन्न हुआ तथा अंत में श्रीमती गायत्री संतोष साहू तथा श्रीमती रजनी साहू ने सभी आगंतुकों आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Breaking News # MCP●From √● Metro City Post● News Channel◆ के लिए..


Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई