Breaking... अमिताभ बच्चन के बाद रोबर्ट वाड्रा अस्पताल में हुए भर्ती / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
Priyanka at Hospital /Photo Courtesy Google
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत के बाद रोबर्ट वाड्रा को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार रात नोएडा सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में बिताई थी ।
रॉबर्ट वाड्रा सोमवार सुबह मेट्रो अस्पताल पहुंचे, जब पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी । जब डॉक्टरों ने उन्हें आगे के चेक-अप के लिए भर्ती होने के लिए कहा था । एक वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन रॉबर्ट वाड्रा के मामले को देख रहे हैं।
रॉबर्ट वाड्रा सुबह अस्पताल पहुंचे, जबकि प्रियंका गांधी शाम को करीब 7.30 बजे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं थी । वह जल्दी ही चली गई और रात को वापस आकर रोबर्ट वाड्रा के पास रुकी थी । तब पूरे अस्पताल को एसपीजी सुरक्षा कवर के तहत रखा गया था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √.●Breaking News MCP● From● Metro City post● News Channel ● के लिए...
Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।