Breaking News ...त्रिची में ललिता ज्वेलर्स की लूट के संदर्भ में छह झारखंड के लोग गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
हाल ही में त्रिची में हुई सनसनीखेज ललिता ज्वेलर्स में रु.13 करोड़ की लूट के संदर्भ में शामिल छह झारखंड के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
अब यह तहकीकात की जा रही हैं कि इस रु. 13 करोड़ रुपये की सोने की लूट में उसका कोई उत्तराधिकारी हैं या नहीं अगर हैं तो उनकी कोई भूमिका है या नहीं ?सूचना के आधार पर, पुलिस की विशेष टीम बुधवार रात को पुदुक्कोट्टई की एक लॉज छापा मारा था और पहली मंजिल पर एक कमरे में रह रहे पांच लोगों को पकड़ा था। जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी, एक अन्य व्यक्ति टिफिन लेकर वहां आया था । पुलिस को देखते ही, आदमी पहली मंजिल से कूद गया और उसके सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं थी । घायल व्यक्ति को पुदुक्कोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच अन्य को पुलिस चौकी लाया गया था । उनकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं । इस तरह त्रिची पुलिस ने ललिता ज्वेलर्स की लूट के संदर्भ में झारखंड के छह मूल निवासियों को गिरफतार किया हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Breaking News # MCP•from √•Metro City Post•News Channel•के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।