√● भारत पहुंचा दक्षिण अफ्रीका का नया कोरोना वायरस, 4 नए मरीज मिले / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√● भारत पहुंचा दक्षिण अफ्रीका का नया कोरोना वायरस, 4 नए मरीज मिले / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


                     【Photo by Agency】
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】भारत में दक्षिण अफ्रीका वैरिंएंट वाले कोरोना वायरस की भी एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका से लौटे 4 लोगों में यह कोराना का नया स्ट्रेन पाया गया है। फिलहाल संक्रमित लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का भी टेस्ट कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।

बता दें कि ब्राजील वाले कोरोना वायरस का भी एक मामला फरवरी के पहले हफ्ते में सामने आया था। खास बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील वाले कोरोना वायरस का रूप ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन से अलग है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार सुधर रहा है और अभी तक देशभर में 1,06,33,025 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 11,805 मरीज पिछले 24 घंटों के भीतर ठीक हुए हैं। लगातार सुधर रहे रिकवरी रेट के चलते देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 1,36,872 ही बचे हैं।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई