राजस्थान के 13 जिलों में नाइट कर्फ्यू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√● राजस्थान के 13 जिलों में नाइट कर्फ्यू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



 【Photo Courtesy Facebook】



    【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】
राजस्थान में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए सरकार ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राज्य के सभी मुख्य शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है।जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भिलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले की शहरी सीमा में रात आठ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू होगा।
कोरोना के  बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है।इन जिलों की शहरी सीमा में बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 7 बजे बंद हो जायेंगे इसके अतिरिक्त कंटेन्मेंट जोन में 31 दिसबंर तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की ही इजाजत रहेगी। सरकार के मुताबिक कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए इस दौरान कंटेन्मेंट जोन में घर घर जाकर चेकिंग की जाएगी। राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएं और कोचिंग इंस्टीट्यूट 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल्स, मल्टीप्लेक्स, भी बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सामाजिक, राजनीतिक, खेल कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दिया है। हालांकि राज्य सरकार ने केमिस्ट कंपनियों, दवा दुकानों, मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी है।बस स्टैंड से आने और जाने वाले, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी इस प्रतिबंध से छूट मिलती रहेगी।

●ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई