मुंबई के मायावी उपनगर मुलूंड में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा हुआ हल्दी कूंकु का कार्यक्रम / रिपोर्ट : नेहा सिंह...
मुंबई / रिपोर्ट : नेहा सिंह
महानगर मुंबई के मायावी उपनगर मुलूंड के नव शांति बिल्डिंग , अंबिका नगर में वार्ड नं. 107 में भाजपा महिला मोर्चा की कविता सिंह के द्वारा हल्दी कूंकु के एक कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर मुलूंड के सांसद मनोज कोटक विशेष रूप से उपस्थित रहे थे ।
दूसरे महमानों में महिला मोर्चा की महामंत्री हेतल जोबनपुत्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनिता शेषवर्या, महिला मोर्चा मुलूंड की अध्यक्ष मनिष तिवारी, भावना ठक्कर और रीटा फपले के साथ दूसरे महमान लोग उपस्थित रहे ।
भाजपा महिला मोर्चा आयोजित इस हल्दी कूंकु के कार्यक्रम में करीब 200 महिलाएं मौजूद रही थी ।
पूरे कार्यक्रम का संचालन कविता सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में कुछ महिला पदाधिकारीयों का शाल, श्री फल से सम्मानित किया गया था ।
कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्था की महिलाओं ने आभार जताया था ।
रिपोर्ट नेहा सिंह √●Metro News Network # MNN●के लिए...




Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।