Breaking News... घाटकोपर में कोचिंग क्लास के चालक की हत्या / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
घाटकोपर में कोचिंग क्लास के चालक की हत्या
मुंबई के उपनगर घाटकोपर पूर्व के पंतनगर में एक कोचिंग क्लास के चालक की हत्या की चौंकाने वाली घटना हुई हैं । जिसमें फायरिंग की गई है। घटना आज शाम 6/30 को हुई थी और पुलिस ने इस संबंध में अपराध दर्ज किया हैं ।
घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में मयंक ट्यूटोरियल नामक एक कोचिंग क्लास के चालक मयंक मंडोर ने गणेश पवार को अपनी क्लास के लिए हायर किया था। आज शाम गणेश पवार वेतन के लिए मयंक मंडोर पास आया। इस समय, छात्रों के बीच, दोनो के बीच वाद विवाद हूआ था। मामला ना सूलजनें के बाद गणेश पवार ने मयंक मंडोर पर चॉपर से हमला किया था, जिसके कारण मयंक की मौके पर ही मौत हो गई थी । इस घटना के कारण कक्षा में छात्रों की एक भीड़ हो गई। घटना की खबर मिलते ही इलाके के लोगों की कक्षा के आसपास ही भीड़ जमा हो गई थी । इस बीच, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √ ● Breaking News #MCP From● Metro City Post ● News Channel के लिए. ..


Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।