महाराष्ट्र और हरियाणा के विस चूनावों की हुई घोषणा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा को पूरे देश के लिए अंतिम रूप दे दिया गया हैंं । उसके अनुसार, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को एक ही चरण में होगा। दोनों चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर यानि दिवाली से पहले घोषित किए जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली किसकी हसीन होगी।
आज केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में चुनावों की समय-सारणी की घोषणा की थी । महाराष्ट्र विधानसभा 9 नवंबर को समाप्त हो रही हैंं । महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटों के लिए मतदान होगा। महाराष्ट्र में कुल 95,472 मतदान केंद्र होंगे और 1.8 लाख ईवीएम का उपयोग मतदान के लिए किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान हो रहा हैंं । हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा हैंं । हरियाणा में 1 करोड़ 82 लाख 98 हजार 714 मतदाता हैं । चुनाव कार्यक्रम इस तरह का हैंं ,
27 सितंबर: चुनाव की अधिसूचना जारी होगी ।
4 अक्टूबर: उम्मीदवारी के आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई हैं ।
5 अक्टूबर: उम्मीदवार आवेदन की जांच होगी ।
7 अक्टूबर: आवेदन वापस लेने की समय सीमा हैं ।
21 अक्टूबर: मतदान होगा ।
24 अक्टूबर: मतगणना होगी ।
मुख्य चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में 1.82 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं और महाराष्ट्र में 8.95 करोड़ मतदाता हैं ।
●रिपोर्ट:स्पर्श देसाई√● Breaking News # MCP●from √●Metro City Post●News Channel● के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।