Breaking...राजस्थानी लोक-संस्कृति की अदभुत छवि बिखेरता समूहनृत्य-संगीत का आकर्षक कार्यक्रम थाणे में हुआ / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
◆Photos by Agency◆
मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव एवं सुप्रसिद्ध वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के नेतृत्व में ठाणे-मुंबई के राजस्थानी समाज को एक सूत्र में पिरोए रखने के लिए कार्यरत अग्रणी संस्था ' मारवाड़ीज इन ठाणे वेलफेयर ' के कलाकारों की टीम ने मराठी दैनिक अखबार ' ठाणेवैभव ' के 45 वें स्थापना दिवस पर ठाणे के काशीनाथ घाणेकर सभागृह में आयोजित ' कम्युनिटी कार्निवल ' में राजस्थानी लोक-संस्कृति की अदभुत छवि बिखेरता समूहनृत्य-संगीत का आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्रीमती सुमन अग्रवाल समेत कलाकारों की टीम में शामिल अभिलाषा बियानी, राखी बूब, ज्योति बाहेती, आरती मुंदरा, केजल सिंगला, अपूर्वा मोहत्ता, प्रीति मुंदरा, नेहा सारडा, खुशबू लोहिया, रौनक तापड़िया, रोहित चांडक, पीयूष मंत्री, आलोक काबरा, निधि गर्ग, मंजूर खत्री आदि को समारोह के प्रमुख अतिथि ठाणे के कलेक्टर राजेश नार्वेकर के करकमलों व्दारा सम्मानित किया गया ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Breaking News # MCP ● from Metro City Post ● के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।