मुज़फ्फरनगर में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटीऔर दूसरी संस्थाओं के संयोजन से कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छ भारत मिशन अभियान /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Breaking News MCP• - 
 मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई,





 उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी,ज़िला महिला चिकित्सालय,सम्राट इंटर कॉलेज व सम्राट पब्लिक स्कूल के संयोजन से कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शहर में फैल रही गंदगी व उससे होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। जिसमे सभी को गंदगी ना फैलाने के बारे में बताया, और गंदगी से होने वाली हानियों ,,बिमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला ज़िला अस्पताल की CMS अनिता अग्रवाल जी उपस्थित रही इस कार्यक्रम में सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अरशद सम्राट ने बताया कि आज हमारा शहर कूड़े के ढेर पर बैठा हुआ है। जिसका कारण हम खुद हैं, अगर हम अपने आसपास सफाई रखें और जब हम खाने पीने की चीजों को बाजार से खरीदते हैं। या खाते हैं उसको वहीं फेंक देते हैं। जिसकी वजह से शहर के क्षेत्रों में गंदगी के ढेर बढ़ते जा रहे है। कार्यक्रम में उपस्थित ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष फैज़ुर्रहमान जी ने कहा के अगर हम गंदगी ना फैलाएं और इकट्ठे हुए कूड़े को शहर में जगह-जगह लगे हुए डस्टबिन का प्रयोग करें तो शहर से गंदगी जल्द ही दूर हो जाएगी। महिला ज़िला अस्पताल के सीएमएस अमिता गर्ग ने सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम विद्यालय के आभारी है जिसके द्वारा इस तरह के प्रोग्राम समय-समय पर किए जा रहे हैं। यह प्रोग्राम एक बेहतरीन प्रोग्राम हे जिसके द्वारा अस्पताल के अंदर तीमारदारों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह भी अस्पताल में गंदगी ना फैलाएं। साथ ही अस्पताल व अपने आस पास के इलाकों को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें। इसके अलावा खाली गिलास, व अन्य कचरा इधर-उधर ना फेंक कर अस्पताल परिसर में जगह-जगह लगे हुए कूड़ेदान में डाल कर अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखें। कार्यक्रम का संचालन हेल्प डेस्क मैनेजर सबा रानी ने किया,कार्यक्रम में उपस्थित ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव शावेज़ ने कहा के हमारा धर्म भी हमको यही बताता है सफाई आधा ईमान है हम खुद अपने को साफ रख कर पूरे शैहर को साफ रख सकते है,, सम्राट पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नुसरत परवीन हयूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर जैदी,उपाध्यक्ष फैजुर रहमान, सचिव एम. शाहवेज, शिक्षा सचिव शाह फैसल,हेल्प डेस्क मैनेजर जिला अस्पताल सबा रानी, सम्राट इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डा. अरशद सम्राट के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को कामियाब़ बनाने में मिस जेबा फैजानी व मिस नुसरत परवीन , राशिद खान(गुड्डू) अमजद शेख ,राहिल थानवी आदि साथियों का विशेष योगदान रहा था । इस तरह की जानकारी  ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष फैज़ुर्रहमान जी ने हमें दी थी ।

 •रिपोर्ट स्पर्श देसाई,√•Metro City Post •News Channel के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई