नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल, देहरादून में हुआ उनका निधन / रिपोर्ट :स्पर्श देसाई
"नूतन सवेरा "संपादक और वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल का देहरादून में निधन हो गया हैं । वे 89 वर्ष के थे। मुंबई से प्रकाशित लोकप्रिय साप्ताहिक हिंदी "ब्लिट्ज "की उन्होंने लंबे समय तक कमान संभाली और महानगर मुंबई के हिंदी भाषी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का नेतृत्व किया था । 'महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी' के सचिव और कार्याध्यक्ष के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । वेे सरल स्वभाव के कवि, लेेखक और पत्रकार थे ।
बद्री केदारनाथ की मंदिर समिति के वे अध्यक्ष रहे चूके थे ।
तरुण कला संगम के प्रमुख चित्रसेन सिंह और साहित्य संगम के सचिव संतोष केजरीवाल, प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेश मिश्र ने नौटियाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया हैंं ।
उनके निधन से हिंदी पत्रकारिता को बड़ी नुकसानी हुई हैं । वो इमानदारी से हिंदी की सेवा में लगे थे ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √ ●Breaking News # MCP● from Metro City Post● के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।