मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
( Breaking News -ख़बर मुजफ्फरनगर से)इस वक्त कावड मेला पूरे जोश में चल रहा है,शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है,शिवभक्तों की सेवा में मुस्लिम समाज भी पीछे नही रह रहा है ,मुस्लिम समाज भी हिन्दू समाज के साथ कंधे आए कंधा मिलाकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे है। इसी क्रम में सुजड़ू चुंगी स्थित आईटीआई कॉलेज के बाहर जमात उलमा ए उलेमा हिन्द व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रुप से एक मेडिकल केम्प भोले के भक्तों कावड़ियों के लिए लगाया जिसमे कावड़ियों को पूरा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. मेडिकल केम्प का उदघाटन डॉ सुभाष चंद शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रहे आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा पद्ति बोर्ड केउत्तर प्रदेश चेयरमैन श्री सुभाष चंद शर्मा वही उधोगपति समाजसेवी अशोक अग्रवाल, असद फारूकी,संजय मित्तल,कोंग्रेस नेता अकील राणा,जमात उलमा ए हिन्द के उत्तर प्रदेश जर्नल सेक्रेटरी फैज़ुर्रह्मान ,,डॉ जैदी आदि समाजसेवी लोग मौजूद रहे वही मेडिकल केम्प में चिकित्सा सुविधा ले रहे कावड़ियों ने शिविर की जमकर प्रशंसा की ।
इस तरह की जानकारी हमें समाज सेवी फज़लू रहमान साहब ने दी थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Breaking News#MCP From Metro City Post•
Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।