Posts

Showing posts from July, 2019

कांवड़िए यात्रा के यात्रियों के लिए लगाया गया मेड़िकल कैम्प / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई       ( Breaking News -ख़बर मुजफ्फरनगर से)इस वक्त कावड मेला पूरे जोश में चल रहा है,शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है,शिवभक्तों की सेवा में मुस्लिम समाज भी पीछे नही रह रहा है ,मुस्लिम समाज भी हिन्दू समाज के साथ कंधे आए कंधा मिलाकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे है। इसी क्रम में सुजड़ू चुंगी स्थित आईटीआई कॉलेज के बाहर जमात उलमा ए उलेमा हिन्द व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रुप से एक मेडिकल केम्प भोले के भक्तों कावड़ियों के लिए लगाया जिसमे कावड़ियों को पूरा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. मेडिकल केम्प का उदघाटन डॉ सुभाष चंद शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रहे आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा पद्ति बोर्ड केउत्तर प्रदेश चेयरमैन श्री सुभाष चंद शर्मा वही उधोगपति समाजसेवी अशोक अग्रवाल, असद फारूकी,संजय मित्तल,कोंग्रेस नेता अकील राणा,जमात उलमा ए हिन्द के उत्तर प्रदेश जर्नल सेक्रेटरी फैज़ुर्रह्मान ,,डॉ जैदी आदि समाजसेवी लोग मौजूद रहे वही मेडिकल केम्प में चिकित्सा सुविधा ले रहे कावड़ियों ने शिविर की जमकर प्रशंसा की ।  इस...

Breaking News...मुंबई के घाटकोपर में आपसी मनमुटाव के चलते हुई एक की हत्या /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
मुंबई, घाटकोपर, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई, रविवार देर रात को मुंबई के घटदार उपनगर घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके के एक गार्डन में नितेश सावंत नामक अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थ डे मना रहा था । उन्हही दोस्तों में से तीन लोगों ने सावंत पर धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया और वे तीनों वहीं से फरार हो गए । बाक़ी के दोस्तों ने आसपास के लोगों की मदद लेकर सावंत को राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सावंत का बर्थ डे शनिवार को था मगर उसने रविवार को अपना बर्थडे पार्क में मनाने की सोच बना कर कई लोगों को बुलाया था । पंतनगर पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानती हैं । रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Breaking News# From Metro City Post• • Photo by Agency•

मंदी के मौसम में दिल्ली के ज्वेलर्सो ने ज्वेलरी शो से वापस खिंचे अपने कदम,शो आयोजकों से मांगे पैसे/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई    दिनांक 26 जुलाई को UBM के अधिकारियों के साथ UBM के ज्वेलरी एक्सबिशन में हिस्सा लेने वाले कूंचा महाजनी, दिल्ली के 23 ज्वेलर्स एक्सबिटर्स के बीच एक मीटिंग हुई । सभी ज्वेलर्सो ने एक मत होकर कहा कि बाजार के मंदी के मौसम में हालात चिंताजनक हैं, व्यापार में अत्याधिक गिरावट के कारण खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है, ऐसे में एक्सबिशन करके वो ज्यादा परेशानी मोल नही लेना चाहते। सभी ने UBM के अधिकारियों से अपने एडवांस पेमेंट वापस किये जाने की डिमांड की थी तब UBM के पदाधिकारियों ने कहा है कि एडवांस वापसी की UBM कंपनी की पॉलिसी नहीं है ,फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि और वे इस संबंध में पूरा प्रयास करेंगे। एक्सबिशन में हिस्सा न लेने वाले ज्वेलर्स के नाम निम्न लिखित है। इसके अलावा कुछ और दुकानदार भाइयों ने भी एक्सबिशन में हिस्सा न लेने की बात की थी किंतु उनसे फाइनल बात नहीं हो पाई इसलिए उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।  आदिनाथ ज्वेलर्स,अग्रवाल ज्वेलर्स,भाटिया ज्वेलर्स चारु चेन्स, दिल्ली डायमंड, दुर्गा ज्वेलर्स, गोल्ड मार्क,  र्गर्ग चेन्...

एकनाथ गायकवाड़ जी की मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक़्ति /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                     Photos By Google. मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई   लोकसभा के चुनाव के बाद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप से मिलींद देवरा ने अपना इस्तीफा अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दे देने के बाद यह पोस्ट खाली पड़ी । ओल ईन्डिया कांग्रेस कमिटी ने अभी उस पोस्ट पर भूतपूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ जी की नियुक़्ति बतौर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में की गई हैं । एकनाथ गायकवाड़ दो बार सांसद रह चुके हैं । कहां जाता हैं कि एकनाथ गायकवाड़ जी को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए अपना सूजाव दिया था और कमिटी ने उनका यह सूजाव मान लिया था । एकनाथ गायकवाड़ जी को शिवसेना के राहुल शेवाले ने इस लोकसभा के चुनाव में परास्त किया था । अब एकनाथ गायकवाड़ जी मुंबई कांग्रेस के नये अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे । वो इसके पहले भी मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम कर चूके हैं ।   •रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Breaking News MCP From Metro City Post• 

सुमन अग्रवाल बनीं जियो की अंतर्राष्ट्रीय निदेशक /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
 मुंबई, -  सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती सुमन अग्रवाल को ग्लोबल एनरिचमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (जियो) का अंतर्राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन मनीष शाह ने की है। कई जैन संगठनों, अनाथाश्रमों, दॄष्टिहीनों के विद्यालय समेत समाज-कल्याण की विविध गतिविधियों से जुड़े मनीष शाह ने ठाणे में हुए जियो के कार्यक्रम में सुमन अग्रवाल को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए बताया कि जियो वह अंतर्राष्ट्रीय मंच है, जिसका मूल उद्देश्य देश के हरेक नागरिक को साक्षर बनाने, बाल कल्याण, सामाजिक मेलजोल, उद्यमिता, किसानों के हित-संवर्धन, शीघ्र न्याय दिलाने, ललित कला एवं संस्कृति के जतन के लिए कार्य करना है। साथ ही ऑर्गनाइजेशन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शिक्षा, बच्चों के चहुंमुखी विकास और महिलाओं की सेहत व् स्वच्छता के लिए भी खास तौर से विविध परियोजनाओं पर सक्रिय है। करीब 25 साल से समाजसेवा में समर्पित सुमन जी को लोकहित के इन सभी कार्यों का गहरा अनुभव है, सो हमने बतौर निदेशक ऑर्गनाइजेशन में उन्हें अपने संग जोड़ा है, ताकि इस संगठन के जरिए समाज को उनके अनुभव का सही ...

मशहूर गुजराती शायर देवदास "अमीर" का निधन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई मुंबई के जाने-माने गुजराती शायर देवदास "अमीर" का निधन  मुंबई में हो गया । वो पूराने जमाने के शायर थे । जब गुजरात के" शून्य पालनपुरी" "बैफाम" "सैफ पालनपुरी" "मरीज़" और अमृत "घायल" जैसे गुजरात के ग़ालिब जैसे माने जाने वाले शायर हुआ करते थे । शायद उसी पिढी के यह आखरी शायर थे ।  देवदास अमीर हालांकि इस उम्र में भी सक्रिय शायर थे । वो मुंबई की जानी-मानी साहित्यिक संस्था" धबकार" ( धड़कन) के हर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपनी रचनाओं का पाठ करते थे । उसी "धबकार" के संचालक चेतन फ्रेमवाला ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए हमें उनके निधन से अवगत कराया था । देवदास अमीर मीतभाषी स्वभाव के थे । वो मुशायरा की जान हुआ करते थे । उन्होंने ने कई मुशायरों का संचालन भी अच्छी तरह से किया था । उनकी ग़जलों की एक पुस्तक " अमीर नी अमिरात "भी प्रकाशित हुई थी । मुंबई की सौ साल पूरानी कपडां मार्केट M J Market में क्लौध ब्रोकरिंग का काम करते थे ।     वे उस वक़्त में  एक शायर की ग़ज़लें खरीद कर विवादों में ...

दिल्ली की भूतपूर्व सीएम शिला दिक्षित का निधन/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Breaking news/Photo by Google मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई दिल्ली की भूतपूर्व सीएम शिला दिक्षित का दिल्ली की एस्कोट अस्पताल से आज सुबह वोमिट करने के बाद उसका ईलाज कराके उनको घर लाया गया था ।  वही पर उनका निधन हो गया । 81 वर्ष की उम्र की शिला दिक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष थी । उनके निधन पर कई राजनेताओं ने अपना शोक जताया था । रिपोर्ट : स्पर्श देसाई > Breakingnewsmcp ¤ Metro City Post < के लिए. ..

रेलवे में कहीं भी कैन्टिन,स्टोर अथवा लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रवासीयों के साथ हो रही गरबडी रोकने हेतु.../रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

Image
Photos and videos by Google  Breaking News From Metro City Post-Mumbai. मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई भारत के रेल मंत्री जी की नई पहल...उस पहल के तहत  भारत के रेल मंत्री पियूष गोयल ने खुद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए लिखा हैं कि "नो बिल नो पेमैंट" रेलवे के प्रवासीयों साथ हो रही गरबड़ी रोकने हेतु भारत के रेल मंत्री जी ने यह कदम उठाया हैं। उन्होंने ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि "@पियूष गोयल, रेलवे द्वारा नो बिल नो पेमैंट की नीति अपनाते हुए विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य किया गया है। ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यदि कोई विक्रेता आप को बिल देने से इंकार करता हैं तो आप को उसे पैसे देने की आवश्यकता नहीं हैं ।" इसी तरह से भारत के रेल विभाग ने एक नई पहल शुरू की हैं । साथ में एक वीडियो भी पोस्ट किया गया हैं । (वो इस ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ में पब्लिश किया गया हैं) इस बात को लेकर आज मुंबई के हर स्टेशन पर लगे खाध स्टोल्स पर इस तरह जानकारी के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं । रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Breaking News #MCP from Met...

फिल्म "साहो" अब 15 को नहीं 30 अगस्त को होगी रिलीज /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
.                     Photo : Google. मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई मल्टि स्टारर बहु भाषी फिल्म " साहो" अब 15 को  नहीं बल्कि 30 अगस्त को रिलीज होगी । यह फिल्म के साथ साथ दो और फिल्में "मिशन मंगल"और "बाटला हाउस " रिलीज होने वाली हैं। पर "साहो" तीन भाषा में बन रही हैं और उनका कलैश इन दो फिल्मों के साथ ना हो इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई हैं । इस फिल्म" साहो" में प्रभास, श्रद्धा कपूर नील नितिन मुकेश और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार हैं । इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई कि जानकारी तरुण आदर्श ने शोशल मिडीया के जरिए दी थी । रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Breaking News#MCP • Metro City Post• के लिए...

"ससूराल सिमरन का" नामक टीवी सीरियल के बाल कलाकार की अकस्मात में मौत /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Photo by Google मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई टीवी सीरियल"ससूराल सिमरन का " में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वालें बाल कलाकार शिवलेख सिंह की एक कार अकस्मात में अचानक मौत होने से छोटे पर्दे वाली ईन्ड्रस्टी में सन्नाटा छा गया था। मिली हुई जानकारी के मुताबिक कल गुरुवार 18 जूलाई को दोपहर तीन बजे यह बाल कलाकार शिवलेख सिंह अपने माता-पिता और ड्राईवर नविन सिंह के साथ छत्तिसगढ़ रायपुर के धारशिव की ओर प्रस्थान कर रहे थे,तब अचानक उनकी कार एक ट्रक से टकराई और इस दूर्घटना में बाल कलाकार शिवलेख सिंह की मौत वहीं पर ही हो गई । जबकी उनके माता-पिता और ड्राईवर नविन सिंह गंभीर तरिके से घायल हो गए थे । रायपुर पुलिस ने इस घटनाको कन्फर्म बताया था । रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Breaking News#MCP √• Metro City Post•के लिए...