मंदी के मौसम में दिल्ली के ज्वेलर्सो ने ज्वेलरी शो से वापस खिंचे अपने कदम,शो आयोजकों से मांगे पैसे/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई
दिनांक 26 जुलाई को UBM के अधिकारियों के साथ UBM के ज्वेलरी एक्सबिशन में हिस्सा लेने वाले कूंचा महाजनी, दिल्ली के 23 ज्वेलर्स एक्सबिटर्स के बीच एक मीटिंग हुई । सभी ज्वेलर्सो ने एक मत होकर कहा कि बाजार के मंदी के मौसम में हालात चिंताजनक हैं, व्यापार में अत्याधिक गिरावट के कारण खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है, ऐसे में एक्सबिशन करके वो ज्यादा परेशानी मोल नही लेना चाहते।
सभी ने UBM के अधिकारियों से अपने एडवांस पेमेंट वापस किये जाने की डिमांड की थी तब UBM के पदाधिकारियों ने कहा है कि एडवांस वापसी की UBM कंपनी की पॉलिसी नहीं है ,फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि और वे इस संबंध में पूरा प्रयास करेंगे। एक्सबिशन में हिस्सा न लेने वाले ज्वेलर्स के नाम निम्न लिखित है। इसके अलावा कुछ और दुकानदार भाइयों ने भी एक्सबिशन में हिस्सा न लेने की बात की थी किंतु उनसे फाइनल बात नहीं हो पाई इसलिए उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
आदिनाथ ज्वेलर्स,अग्रवाल ज्वेलर्स,भाटिया ज्वेलर्स
चारु चेन्स,
दिल्ली डायमंड,
दुर्गा ज्वेलर्स,
गोल्ड मार्क, र्गर्ग चेन्स(फ़्यूचर डायमंड),
हीरा ज्वेलर्स,
Ice ज्वेलर्स(हरियाणा वाले),
के.डी. ज्वेलर्स(खन्ना जी),
मीरा ज्वेलर्स,
एम.एस. ज्वेलर्स(मंगल चाचा),
एन. डी. डायमंड,
नवरतन जेम्स(मोंटी जी),
पंचरतन डायमंड,
रिद्धिमा चेन्स(संजय खजांची),
सौरभ चेन्स,
शिल्पी ज्वेलर्स,
सियाराम ज्वेलर्स,
सोना मंडी,
टी.सी.ऑर्नामेंट और
त्रिदेव ज्वेलर्स
के नाम सामने आए हैं । जो हाल के मंदी के दौर ज्वेलरी प्रर्दशनों में हिस्सा नहीं लेंगे । इस तरह से दिल्ली के इन ज्वेलर्सो ने एक नई दिशा की ओर एक कदम आगे बढ़ाया हैं । अब देखना यह हैं कि शेष भारत के ज्वेलर्स क्या कदम उठाते हैं ।
यहां सवाल यह हैं कि क्या इस मंंदी की मौसम में ज्वेलरी प्रर्दशनों में हिस्सा लेने से ही धंधा बढ़ता हैं ? तो लाखों छोटे ज्वेलर्स ऐसे हैं जिन्होंने कभी ऐसे प्रर्दशनों में हिस्सा नहीं लिया फिरभी उनका बिजनेस छोटे पैमाने पर चलता था । हालांकि अब हालात गंभीर हैं, अब बचत का ज़माना है, अब बचत नहीं करोगे तो आगे पस्तानेे का वक़्त आ सकता हैं । उपर से उपरी तह तक के सोने में दाम चल रहे हैं ऐसे में सोने की खरीदारी करेगा कौन?

Sahi faisla liya
ReplyDelete