मशहूर गुजराती शायर देवदास "अमीर" का निधन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई के जाने-माने गुजराती शायर देवदास "अमीर" का निधन मुंबई में हो गया ।
वो पूराने जमाने के शायर थे । जब गुजरात के" शून्य पालनपुरी" "बैफाम" "सैफ पालनपुरी" "मरीज़" और अमृत "घायल" जैसे गुजरात के ग़ालिब जैसे माने जाने वाले शायर हुआ करते थे । शायद उसी पिढी के यह आखरी शायर थे ।
देवदास अमीर हालांकि इस उम्र में भी सक्रिय शायर थे । वो मुंबई की जानी-मानी साहित्यिक संस्था" धबकार" ( धड़कन) के हर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपनी रचनाओं का पाठ करते थे ।
उसी "धबकार" के संचालक चेतन फ्रेमवाला ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए हमें उनके निधन से अवगत कराया था ।
देवदास अमीर मीतभाषी स्वभाव के थे । वो मुशायरा की जान हुआ करते थे । उन्होंने ने कई मुशायरों का संचालन भी अच्छी तरह से किया था । उनकी ग़जलों की एक पुस्तक " अमीर नी अमिरात "भी प्रकाशित हुई थी ।
मुंबई की सौ साल पूरानी कपडां मार्केट M J Market में क्लौध ब्रोकरिंग का काम करते थे ।
वे उस वक़्त में एक शायर की ग़ज़लें खरीद कर विवादों में भी फंसे थे । हालांकि इस नये दौर में वो अकेले पड़ गए थे फिरभी उन्होंने किसी की परवाह ना करते हुए अपने साहित्यिक सफ़र को अंत तक ज़ारी रखा था ।वे 82 साल के थे ।
इस न्यूज़ चैनल के प्रमुख पत्रकार स्पर्श देसाई ने भी उनके साथ कई कार्यक्रमों में ग़जलों का पठन किया था । उन्हे हमारी भावभरी श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Breaking News From Metro City Post•के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।