*महानगर मुंबई के तारदेव की कमला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मरे,28 धायल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महानगर मुंबई के तारदेव की कमला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मरे,28 धायल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई के पोश इलाके में 22 जनवरी शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव विस्तार में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग इमारत में भीषण आग लग गई थी । जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला है। उसकी 18 वीं मंजिल पर पर यह आग लग गई थी । इस आगजनी में  अब तक 28 लोग घायल हो गए हैं और सात लोगों की मौत हो गई हैं। धायल लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं । इस बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है किन्तु आग लगने का का पता अभी तक नहीं लग पाया है। इमारत में लगी आग से फैले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हुई थी।

दौरान मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत के आसपास फैले धुएं से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। करीब छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्हें ऑक्सीजन के आधार पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक 20 मंजिला इस इमारत की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई थी। आग सुबह सुबह करीब सात बजे के आसपास लगी थी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर आ गई थी । करीब चार पांच घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। इस इमारत मेंलगी आग  लेवल थ्री की आग थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर कई लोग फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया था। इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। आग लगने का पता लगाया जा रहा है । बिल्डिंग में आग लगने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। 20 मंजिल ऊपर जिंदगी बचाने की जंग चल रही थी। आग की लपटों और धुएं के बीच लोग अपनों को खोजे जा रहे थे। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू जरुर पा लिया गया लेकिन यह मंजर अब उन लोगों को दर्द दे गयाथा । जिन्होंने अपनों को खो दिया था उनकी हालत खराब हो गई थी। कमला सोसाइटी में आग का खौफनाक मंजर था।【पूरक जानकारी महेंद्र जैन】【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#तारदेव#कमला बिल्डिंग#आग

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई