CAA और NRC के विरोध में सपा नेताओं ने कराया मुंडन / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
यूपी के मुजफ्फरनगर में आज अहिल्याबाई चोक पर समाजवादी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने का सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दकी ने कहा कि सपा सरकार CAA व NRC का पुरजोर विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी । वही अलीम सिद्दकी ने कहा कि परसो रात जो जेएनयू में छात्रों पर जो हमला हुआ है । सपा सरकार इसका विरोध करती है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। अलीम सिद्दकी ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों पर जो कायरतापूर्ण हमला हुआ है । सपा सरकार उसकी घोर निंदा करती है आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान कड़ी कार्यवाही करे।
अलीम सिद्दकी ने बताया कि हर मंगलवार को 3 सपा कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ अपना सर मुंडवाएँगे । इसी कड़ी में आज खुद महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दकी ने साथियो के साथ अपना सर मुंडवाया ओर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।
•रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP •News Channel •के लिए...
Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।