Breaking News...मध्यप्रदेश के 35 जिलाें में बारिश का अलर्ट के चलते स्कूलों को किया गया बंद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

.           ◆  Photo Courtesy Google◆
              Breaking News...

                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई                            
मध्य प्रदेश में ठंड के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलाें में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी 24 घंटें में भारी या अति भारी बारिश हो सकती है। अलर्ट के बीच गुरुवार 2 जनवरी 2020 को सुबह घने काेहरे के चलते इंदौर में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही और वाहन चालकाें काे लाइट जलाकर ड्राइव करना पड़ा था । घने कोहरे के कारण इंदौर आने वाली ज्यादातर ट्रेनें और फ्लाइट लेटचल रहीं थी । भिंड-इंदौर 7 घंटे तो जम्मूतवी-इंदौर ट्रेन पांच घंटे लेट रही थी । उज्जैन में अत्यधिक कोहरे और ठंड के चलते प्रशासन ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गुरुवार का अवकाश घाेषित कर दिया था । गुरुवार सुबह मौसम कुछ खुशनुमा दिखा और पूरे शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ पर यह नजारा काफी दिनों बाद दिखाई दिया, लेकिन उत्तर-पूर्व से चलने वाली हवाओं ने आम आदमी को घर में बैठे रहने पर मजबूर कर दिया था । वहीं कोहरे के चलते अलसुबह सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काेहरे के कारण इंदौर में आने वाली ट्रेन और फ्लाइट लेट उड़ रही थी । यहां रात का तामपान 12.4 डिग्री रहा।वहीं, बुधवार को इंदौर में पारा 22.4 और रात का 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था । जबकी भोपाल में सुबह बादल और कोहरा छाए थे, लेकिन दोपहर तक धूप खिल गई है । जिससे लोगो को ठंड से राहत मिली थी । मौसम विभाग के अनुसार  भाेपाल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हाे सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। भोपाल के आसपास विदिशा, सीहोर और रायसेन में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट  मौसम विभाग ने 24 घंटे में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान 64 मिमी से 204 मिमी के बीच बारिश हो सकती है l

◆रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Breaking News # MCP●from √●Metro City Post●News Channel ● के लिए...

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई