दूसरे दिन भी मध्य रेलवे हुई बाधित, चोरों ने सिग्नल के वायर चूरानेसे सिग्नल हुए बंद / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
Breaking News...
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
आज फिर मध्य रेलवे का यातायात बाधित हुआ हैं । कल भी यह यातायात इंजन बंद हो जाने कारण बाधित हुआ था । आज से सिग्नल बाधित होने से ट्रेनों की आवाजाही में करीब 20 से 25 देरी से हो रही हैं ।
मध्य रेलवे के कल्याण-कसारा मार्ग पर कल मंगलवार शाम सिग्नल बंद होने के कारण आज रेल सेवाएं बाधित हुई हैं । चोर सिग्नल को तोड़कर तारों को चुरा ले जाने के कारण सिग्नल बंद हो गए थे । इसके चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया । इस रूट पर ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही थी ।
हादसा मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ । चोरों ने दो सिग्नलों के बीच सिग्नल तारों को चुरा लिया था। जिसके कारण सिग्नल बंद पडने के कारण भीड़ के वक़्त ट्रेन का यातायात प्रभावित हुआ था । आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है ।
इस बीच कल सुबह डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशनों के बीच इंजन की विफलता के कारण यातायात बाधित हो गया था । कल्याण से मुंबई आने वाले तेज यातायात में व्यवधान के कारण राजेंद्र नगर-पटना एक्सप्रेस का इंजन बिगड़ गया था । सभी तेज़ गति वाली ट्रेनों को धीमी गति से ट्रैक पर ले जाया गया ताकि तेज़ गति वाली ट्रैफ़िक पूरी तरह से अवरुद्ध न हो ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Breaking News # MCP●From √●Metro City Post ●News Channel ● के लिए...
Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।