Breaking...फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी एक कार हादसे में बूरी तरह हुई घायल / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

◆Photos Courtesy Google◆
Breaking News ...
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी एक कार हादसे में बूरी तरह घायल हो गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार शबाना आज़मी की कार मुंबई पूणे एक्सप्रेसवे पर कोहलपूर टोल के पास एक्सिडेंट हुआ था । उनकी कार की एक्सप्रेसवे पर ट्रक में भिड़त हो गई थी । इस अकस्मात में शबाना आज़मी को गंभीर चोटें आई हैं । सुत्रों के अनुसार हादसा 18 जनवरी शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ था ।

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी शबाना आज़मी के साथ थे । हांलाकि अख्ततर साहेब बाल बाल बच गए थे । उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई है । इस हादसे में शबाना आजमी का चेहरा और हाथ बूरी तरह जख्मी हो गया है । हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में शबाना आजमी बेहोशी की हालत में जमीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं । वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है । तिसरी तस्वीर में शबाना आज़मी को कुछ लोग घायल अवस्था में कार से बाहर निकाल रहे दिखाई दे रहे हैं ।

(फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी एक कार हादसे में बूरी तरह घायल )
इस अकस्मात की ख़बर से बोलीवुड स्तब्ध रह गया हैं । गौरतलब हैं कि इन दिनों जावेद अख्तर साहेब जन्मदिन हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Breaking News # MCP● from √●Metro City Post● News Channel ◆ के लिए...
Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।