Breaking...आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव ने हैदराबाद में अपने घर पर की आत्महत्या / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
●मुंबई/ स्पर्श देसाई●
आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव ने हैदराबाद में अपने घर पर की आत्महत्या । 72 वर्षीय श्री राव राज्य में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था । जहाँ डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की थी ।
तेलंगाना बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद श्री राव साल 2014 में स्पीकर बने थेे । छह बार के विधायक - वे पांच बार नरसरावपेट से जीते और साल 2014 में सत्तेनापल्ली से जीते थे । गृह मंत्री और पंचायत राज मंत्री के रूप में भी कार्य किया था । श्री राव साल 1983 में टीडीपी में शामिल हो गए थे । उनके दो बेटों और एक बेटी हैं। श्री राव, जो एक किसान परिवार में पैदा हुए थे, गुंटूर मेडिकल कॉलेज से स्नातक होने के बाद डॉक्टर बने थे ।
◆रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √●Breaking News #MCP ●From√

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।