कांदिवली निशानदेही के दौरान पकड़े गए एक करोड़ रुपए, मामला आयकर विभाग को सौंपा गया/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


●Photo Courtesy Google●

मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

कांदिवली के ठाकुर काम्प्लैक्स में पुलिस ने शुक्रवार को निशानदेही पर जांच के दौरान एक गाड़ी से तकरीबन एक करोड़ की एक खेप पकड़ी हैंं।  मुताबिक पुलिस ने गाड़ी से  एक करोड़ रुपए नकद राशि जब्त की है। पुलिस ने इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैंं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस समय देशभर में आचार संहिता लागू है। इसी सिलसिले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी हैंं।
मामला समता नगर पुलिस थाने का है कल शाम कांदिवली ठाकुर काम्पलेक्स कुछ लोग कार के अंदर एक करोड़ कैश लेकर आए थे । जिसकी जानकारी समता नगर पुलिस स्टेशन सीनियर पी आई राजू कस्बे को मिली। सीनियर पी आई राजू कस्बे तुरंत एक्शन लिया और कार को अपने हिरासत में लेकर कार की छानबीन करने के बाद एक करोड़ कैश बरामद किया और उसके साथ ही तीन लोगों को भी हिरासत मे लिया गया हैंं । बताया जा रहा है कि ये सारा पैसा गुजरात से लाया गया था । फिलहाल गाड़ी और तीनों को हिरासत मे लेकर आगे की छानबीन की जा रही हैंं।

रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Breaking News #MCP ● from √●Metro City Post●News Channel ●के लिए...


●Photo Courtesy News Action●


Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई