साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मारक शक़्ति का सता रहा हैं डर ,जताई आशंका / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
◆Photo by Google◆
मुंबई/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई।
हाल ही में दिवंगत हुए नेता गण पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा मेंं भोपाल में सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना डर व्यक़्त करते हूए यह कहा था कि विपक्षियों द्वारा भाजपा के नेताओ पर मारक शक्ति के प्रयोग किया जा रहा हैं ।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इसके लिए एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि, मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराजजी मेरे पास आये थे । उन्होंने कहा था ,अब बहुत बुरा समय चल रहा हैंं । विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और आपके नेताओ के लिए कर रहा हैंं । ऐसे में आप सावधान रहें। उसके बाद मैं इस बात को भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूँ कि हमारी पार्टी के नेता लोग एक के बाद एक चले जा रहे हैं, तो अब मुझे उस महाराज की बात याद आ रही है।
भले आप विश्वास करे या ना करें पर फिरभी यही सत्य है और ये सब हो रहा हैंं। इसी तरह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी आशंका जताई थी ।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का यह डर कितना सही हैं वो तो कोई नहीं बता सकता मगर इसी तरह की आशंका जता कर विपक्ष के लिए एक मुद्दा खड़ा कर दिया हैं क्योंकि अगर विपक्ष काला जादू करता तो लोकसभा चूनाव के पहले करता। जबकि भाजपा में इन दोनों से वरिष्ठ नेता लोग हैं जिन पर विपक्ष काला जादू कर सकता था ।
राजनीतिक हल्कों में इनकी चर्चा हो या ना हो मगर मिडीया जगत में इनकी चर्चा हो रही हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई√●Breaking News #mcp●from √●Metro City Post● के लिए...

Comments
Post a Comment
हमें आप के सूझावों का इंतजार हैं ।