बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल के ड्राइवर को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई






                   ◆Photo by Google◆






मुंबई, / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई, 
 बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल के ड्राइवर को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया । आरोपी अशोक पिछले 10 सालों से परेश रावल के साथ काम कर रहा हैंं। डीएन नगर पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ  धारा 376, 50, 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया हैंं ।

जानकारी के मुताबिक, बलात्कार में गिरफ्तार आरोपी परेश रावल और उनकी पत्नी संपत स्वरूप का ड्राइवर हैंं । अशोक को 16 अगस्त को डीएन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था । अशोक को गिरफ्तार करने के लिए परेश रावल के बंगले पर पुलिस की एक टीम पहुंची थी । हालांकि, वह घर पर नहीं मिला था । बाद में, पुलिस ने परेश रावल के दूसरे ड्राइवर दुर्गेश की मदद से, जुहू इलाके से अशोक को बुलाया था और वहीं पर उनको गिरफ्तार किया था । पुलिस आगे की जांच कर रही है।  

फिल्म अभिनेता परेश रावल गुजरात के अहमदाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद हैं । हालांकि इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था ।

रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √● Breaking News # ncp ◆ From Metro City Post●  के लिए...


Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई