*महानगर मुंबई के तारदेव की कमला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मरे,28 धायल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*महानगर मुंबई के तारदेव की कमला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मरे,28 धायल*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई के पोश इलाके में 22 जनवरी शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव विस्तार में भाटिया अस्पताल के पास कमला बिल्डिंग इमारत में भीषण आग लग गई थी । जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला है। उसकी 18 वीं मंजिल पर पर यह आग लग गई थी । इस आगजनी में अब तक 28 लोग घायल हो गए हैं और सात लोगों की मौत हो गई हैं। धायल लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं । इस बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है किन्तु आग लगने का का पता अभी तक नहीं लग पाया है। इमारत में लगी आग से फैले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हुई थी। दौरान मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इमारत के आसपास फैले धुएं से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। करीब छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्हें ऑक्सीजन के आधार पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक 20 मंजिला इस इमारत की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई थी।...