*जियो,एयरटेल या वोडाफोन आइडिया इनमें जानें किस टेलिकॉम कंपनी से ग्राहकों को सबसे ज्यादा शिकायतें?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 *जियो,एयरटेल या वोडाफोन आइडिया इनमें जानें किस टेलिकॉम कंपनी से ग्राहकों को सबसे ज्यादा शिकायतें?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】दूरसंचार नियामक ट्राई ( TRAI ) को भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इसके बाद वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) आते हैं। संसद को 10 दिसंबर शुक्रवार को यह जानकारी दी गई थी ।

 संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को वर्ष 2021 में भारती एयरटेल के खिलाफ सेवा से संबंधित16,111 शिकायतें मिली हैं । इसके बाद वोडाफोन आइडिया के खिलाफ14,487 और रिलायंस जियो के खिलाफ 7,341 शिकायतें मिली हैं।

वोडाफोन आइडिया के खिलाफ 14,487 शिकायतों में से 9,186 आइडिया के खिलाफ और 5,301 वोडाफोन के खिलाफ थीं। आंकड़ों से पता चला है कि ट्राई को एमटीएनएल के खिलाफ 732 और बीएसएनएल के खिलाफ 2,913 शिकायतें मिली हैं।

चौहान ने कहा कि ट्राई अधिनियम, 1997 में ट्राई द्वारा व्यक्तिगत उपभोक्ता शिकायतों को देखने की परिकल्पना नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, ट्राई को प्राप्त हुई शिकायतों को संबंधित सेवा प्रदाताओं को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए उपभोक्ता शिकायतों से निपटने के लिए दो स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#टेलिकॉम
 

Comments

Popular posts from this blog

*रेल समाचार: 60 दिन पहले टिकट और 7 सख्त बदलाव, एक गलती से आप की यात्रा बर्बाद होगी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*डाक विभाग महाराष्ट्र सर्कल द्रारा पोस्टमैन स्टाफ के लिए 200 ई-बाइक सेवा शुरु की गई*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई हाइपरलूप प्रोजेक्ट JNPT वधावन कार्गो लिंक के साथ फिर से शुरू हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई