मिला अनोखा खजाना, 115 साल बाद खोला गया महाराणा स्कूल का कमरा, सोने के पानी से लिखी किताबें मिलीं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मिला अनोखा खजाना, 115 साल बाद खोला गया महाराणा स्कूल का कमरा, सोने के पानी से लिखी किताबें मिलीं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【Photo Courtesy Google 】 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】इतिहास के पन्नों में दर्ज धौलपुर के महाराणा स्कूल के कुछ कमरों को पिछले दिनों 115 साल बाद खोला गया। इतने सालों तक इन कमरों को इसलिए नहीं खोला गया था क्योंकि स्थानीय प्रशासन यह समझता था कि इनमें कबाड़ पड़ा होगा लेकिन दो महीने पहले मार्च में जब 2-3 कमरे खोले गये तो वहां मौजूद ‘खजाना’ देख लोगों को होश उड़ गये। असल में इन कमरों से इतिहास की ऐसी धरोहरें रखी गई थीं । जो आज बेशकीमती हैं। धौलपुर के सरकार द्रारा संचालित महाराणा स्कूल के 3 कमरों में मिले राणा उदयभानु सिंह जी के इतिहास सम्बन्धित लाखों दुर्लभ पुस्तकों का भंडार। कमरों से प्रशासन को ऐसी किताबें मिली हैं जो कई सदी पुरानी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये किताबें बेशकीमती हैं। इन किताबों में कई ऐसी किताबें हैं, जिनमें स्याही की जगह सोने के पानी का इस्तेमाल किया गया है। इतिहासकार इस अनोखे खजाने को ...